हौंसलाबुलंद बदमाशों ने बाइक, नगदी व मोबाइल छीना



जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के सरायवैध गांव में स्थित कालिका पुलिया के पास बीती रात बदमाश एक युवक की मोटरसाइकिल, नगदी सहित उसका मोबाइल छीन लिये और आराम से फरार हो गये। मामले की जानकारी भुक्तभोगी ने पुलिस को दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी एक युवक बीती रात अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिये घर से बाजार निकला कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया और जब तक वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने असलहे के बल पर उसकी मोटरसाइकिल के अलावा उसके पास रखे 2 हजार रूपये एवं उसकी मोबाइल छीन लिया। इसके बाद भुक्तभोगी युवक ने पुलिस को अवगत करा दिया।

Related

news 868411077729033734

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item