समाजसेवी दिनेश बिन्द की मनी 17वीं पुण्यतिथि



जौनपुर। राष्ट्रीय बिन्द विकास ट्रस्ट के बैनर तले समाजसेवी स्व. दिनेश बिन्द की 17वीं पुण्यतिथि मनायी गयी जहां इं. दुर्बली राम बिन्द की अध्यक्षता में स्व. बिन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके जीवन एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। अन्त में प्रदेश व केन्द्र सरकार से मांग किया गया कि उत्तर प्रदेश की 17 अति पिछड़ी जातियों को पिछड़े वर्ग को मिलने वाले 27 प्रतिशत आरक्षण में से 15 प्रतिशत अलग करके अति पिछड़े वर्ग के नाम से कर्पूरी ठाकुर के फार्मूले के आधार पर किया जाय। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्वांगीण विकास के लिये पूर्वी उत्तर प्रदेश को 27 जिलों को मिलाकर ‘संगम प्रदेश’ के नाम से अलग राज्य बनाया जाय। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. बाबू राम बिन्द पूर्व चेयरमैन के अलावा डा. विजय चन्द्र पटेल, डा. शिवशंकर बिन्द, डा. गुलाब बिन्द, विजय प्रताप, रतनदीप निषाद, रामधनी बिन्द, दीपक बिन्द के अलावा सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। अन्त में कार्यक्रम संयोजक दीपक बिन्द ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item