दीवानी कर्मचारी, समाजसेविका व शिक्षक के निधन पर शोकसभा
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_636.html
जौनपुर। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने साथी महेन्द्र नाथ पाण्डेय के निधन पर शोकसभा किया जहां उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने मौन रखकर मृतक के आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा में प्रभारी जिला जज राधेश्याम यादव, अपर जिला जज प्रथम नसीर अहमद, चतुर्थ बुधिराम यादव, पंचम वंश बहादुर यादव, तृतीय मृदुल मिश्र, अपर जिला जज बलराज सिंह, मुंसफ शहर अंजू कन्नौजिया, जेएम द्वितीय श्रीमती मंजू, प्रथम श्रेया भार्गव के अलावा जय प्रकाश पाण्डेय, माहेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, अविनाश मौर्य, विनोद मौर्य, अविनाश पाण्डेय, गणेश दत्त गिरी, रमेश चन्द्र मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में कायस्थ कल्याण समिति ने बैठक करके पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में विजय अस्थाना, आरडी श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना, महिलाध्यक्ष पिंकी श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। शोकसभा का संचालन महासचिव शशिमोहन अस्थाना ने किया। इसी क्रम में महंत श्री राम आसरे दास इण्टर कालेज लपरी में शोकसभा हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य छोटे लाल यादव ने किया। इस मौके पर अंग्रेजी के प्रवक्ता रहे रामसेवक यादव के निधन पर शोक जताया गया। शोकसभा में मौजूद समस्त शिक्षकों व बच्चों ने मौन रखकर श्री यादव को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर वंशलोचन, बृजलाल यादव, राजेन्द्र प्रसाद, रामसूरत, प्रहलाद कुमार, शेर बहादुर यादव, ओम प्रकाश यादव, प्रमोद यादव, वतीउल्लाह, सुनीता यादव, विजयलक्ष्मी मौर्य, ईश्वर चन्द्र, उमाशंकर यादव, नन्द लाल यादव, श्रीनाथ यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
