एक बार फिर अध्यक्ष पद के लिये कलावती करेंगी दावेदारी

जौनपुर। जनपद के करंजाकला विकास खण्ड के वार्ड नम्बर 1 से चुनाव लड़ रहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव के चर्चाओं का बाजार इस समय गर्म है। जीत के बाद वह फिर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये प्राथमिक तौर पर उम्मीदवारी करेंगी जिसके चलते जिले की राजनीति इस वर्ष फिर गरमा गयी है। बता दें कि वार्ड संख्या 1 से कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव भी हैं। लोग कुछ दिन तक 3 प्रत्याशी से लड़ाई जोड़ रहे थे लेकिन विगत 10 दिनों से अन्य प्रत्याशियों के नाम लोगों के जुबान से गायब हो रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान कलावती यादव क्षेत्र के समुचित विकास करने का जनता को भरोसा दे रही हैं। उनका कहना है कि उनके कार्यकाल के अधूरे कार्य को जीत के बाद शीघ्र पूरा करेंगी। जीत के बाद यह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये प्राथमिक तौर पर उम्मीदवारी करेंगी। उनका दावा है कि पार्टी भी अध्यक्ष पद के टिकट के लिये उन्हें पहली प्राथमिकता देगी। उधर कैबिनेट मंत्री के परिवार से यदि कोई जीतता है तो एक बार कलावती से टिकट की लड़ाई होगी लेकिन पार्टी के अधिकतर पदाधिकारी कलावती को टिकट दिलाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इसको लेकर जिले की राजनीति की सरगर्मियां बढ़ गयी हैं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बैठे लोग इस वार्ड की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item