
जफराबाद। जै श्री संस्था रसूलाबाद द्वारा सजाया गया दुर्गा पूजा का भव्य पण्डाल क्षेत्रवासियों में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। दूसरी ओर शारदीय महानवरात्रि के सातवें दिन सोमवार को क्षेत्र में स्थापित दुर्गा पूजा पण्डालों में भक्तों ने मां दुर्गा के सातवें स्वरूप माता कालरात्रि का दर्शन पूजन किया और प्रसाद ग्रहण किया। महानवरात्रि होने के कारण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है। चहुॅओर माता भगवती का जयकारा गूॅज रहा है। माॅ के भक्तों ने अपने घरों में नव कलश की स्थापना पूजा पाठ कर रहे हैं। जफराबाद क्षेत्र में जै श्री राम संस्था दुर्गापूजनोत्सव रसूलाबाद, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, नासही, सेवा समिति दुर्गा पूजनोत्सव शेखवाड़ा सहित अन्य दरीबा, नावघाट, अहमदपुर, हौज, कबूलपुर में पूजा पण्डाल के लोग सजाने संवारने में तन-मन-धन से जुटे हुए हैं।