प्रभु श्री राम की मनोहारी झांकी देख निहाल हुए दर्शक

मुॅगराबादशाहपुर । बंगाली गली कटरा से श्री राम समर्पित बाल मनुहार चैकी समिति की तरफ से प्रभु श्री राम की अद्भुत व मनोहारी झांकी निकाली गयी कलाकारो जगह जगह राम लीला का मंचन करते हुए चल रहे थे नगर में माॅं काली जी मंदिर के पास कलाकारो ने राम रावण युद्ध का रोमांचक प्रदर्शन किया स्टेशन रोड पर प्रभु श्री राम द्वारा कुम्भकरण वध देख दर्शक रोमांचित हो उठे 20 फिट का बनाया गया कुम्भकरण का पुतला सभी लोगो के लिए कौतुहल का विषय बना रहा पुतला में आग लगाते ही तालियों की गडगराहट से स्टेशन रोड गूॅज उठा नगर भ्रमण उपरान्त झांकी पुनः बंगाली गली कटरा में पहुंची यहाॅ पर राम रावण युद्ध भरत द्वारा चरण पादुका पूजन अशोक वाटिका में हनुमान जी का माॅं सीता से मिलन चारों भाइयों का मिलाप भगवान श्री राम का राज्याभिषेक बडें ही मनमोहक ढग से मंचन किया गया भगवान राम द्वारा रावण वध करते ही रावण के पुतला के जलने का दृश्य देख तथा चारों भाइयो का गले मिलते ही प्रभु के जयकारों से पंडाल गूॅज उठा प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक के समय दिपावली पर्व की भाॅति किये गये दिए के प्रकाश से सजावट मानो बंगाली गली कटरा त्रेतायुग का अवधपुरी बन गया हो महिलाओ ने छतो से पुरूष वर्षा कर भगवान का अतिथि सात्कार किया कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश टैगोर ने किया राम गोलू लक्ष्मण निखिल सीता सिवा हनुमान गोलू कसेरा भरत लडडू व रावण अीिानाश सिंह ने भूमिका निभाई समिति के संस्थापक सचिन केशरी अध्यक्ष रोहित गुप्ता उपाध्यक्ष शिवकुमार लल्ला ने कार्यक्रम में सहयोग किया मुख्य रूप से अशोक कुमार गुप्त पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्त जंगलदास गुप्त संतोष गुप्त टीपू मजूमदार धीरज गुप्त बंशीलाल गुप्त विक्नी गुप्त उमाशंकर आदि शामिल थे
उधर श्री राम लीला कमेटी पुरानी सब्जी मण्डी के मंच पर प्रथम दिन चित्रकूट धाम से आये शिव बजरंग रामलीला मण्डली के कलाकारो ने श्री रामजन्म व ताडका वध लीला का मनमोहक ढग से मंचन किया भगवान राम चर्तुभुज रूप में पैदा होने से माॅ कौशिल्या ने प्रभु से विनती किया की वे नन्हे से बालक के रूप में मेरी गोद में आए ताकि जग में हंसी न हो सके मुनि विश्वामित्र ने जब राजा दशरथ से राक्षसो से छुटकारा पाने के लिए भगवान राम लक्ष्मण को मांगा तो राजा दशरथ की स्थिति प्राण परवेरू उडने जैसी हो गयी अन्तोगत्था राजादशरथ को मुनि के साथ राम लक्ष्मण को भेजने के लिए राजी होना पडा राम पंकज तिवारी लक्ष्मण अजय तिवारी दशरथ शिवशरण लाल कौशिल्या अन्जान राजूप्रसाद विश्वामित्र सूर्य प्रकाश तथा व्यास शिवकुमार कुशवाहा ने भूमिका निभाई मुख्य रूप से राजेन्द्र कुमार बाबा प्रभाकर जी चुन्ने आनन्द कुमार गुप्त अजय कुमार गुप्त आदि थे सहयोग किया ।  

Related

religion 1226819295583567452

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item