कर्ज नहीं लौटा पाई तो बदले में सास ने पूर्व प्रधान को सौंप दी बहू

 मऊ  मधुबन थाने के फूलपुर गांव में एक महिला अपना कर्ज नहीं उतार पाई तो अपनी बहू को ही पूर्व प्रधान को सौंप दिया। इससे पहले वह बहू पर कई बार जानलेवा हमला भी कर चुकी थी। पीड़‍िता किसी तरह प्रधान के चंगुल से बाहर आई और पिता को सारी घटना बात बताई। इसके बाद पीड़िता के पिता अपनी लड़की के ससुराल पहुंचे और उसको साथ में थाने ले गए। थाने में सुनवाई न होने के बाद वे कोर्ट पहुंच गए। लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद कोर्ट ने मामले में एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने कई धाराओं में केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में एसपी मऊ कुछ भी बोलने को तैयार नही हैं।
पीड़ित महिला विनीता राजभर (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसकी शादी फूलपुर गांव में करीब एक साल पहले हुई थी। ससुराल में उसकी सास, पति और वह खुद ही थी। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। कई बार जानलेवा हमला भी किया गया। विनीता ने आगे बताया कि उसे लगा कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हद तो तब हो गई जब सास ने गांव के ही पूर्व प्रधान शोभा यादव से लिए गए कर्ज को न लौटा पाने पर उसका सौदा कर डाला। सास वि‍जंती देवी इसके लिए उस पर दबाव बनाने लगी, जिसके बाद एक दिन सास ने प्रधान को घर बुला लिया। यहां आरोपी प्रधान ने उसके साथ अश्‍लील हरकतें की।

वहीं, मामले में पीड़िता की मां का कहना है कि वह इस घटना से बेहद आहत हैं। उनकी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। उन्‍होंने आगे बताया कि जब से उनकी बेटी की शादी हुई है, तभी से उसके साथ गलत व्‍यवहार हो रहा है।
पीड़िता के वकील उदय प्रताप राय ने कहा कि जब इस घटना को पीड़िता ने अपने पिता को बताया तो वह आनन-फानन में लड़की के ससुराल पहुंचे। इसके बाद जब दोनों पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्‍हें डांट कर भगा दिया। थक हारकर पीड़िता के पिता अपनी लड़की के साथ कोर्ट पहुंचे। वकील ने बताया कि पीड़िता की सास ने रुपए की लालच में उसे पूर्व प्रधान के हवाले कर दिया। मामले में शिकायत होने के बाद भी पुलिस की भूमिका बेहद लापरवाही भरी रही है। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर ह

Related

news 2940835142438866366

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item