संविधान के बिना समाज एवं देश की कल्पना भी नही की जा सकती
https://www.shirazehind.com/2015/11/blog-post_190.html?m=0
जौनपुर। आज विधि दिवस के अवसर पर शिवानी गौरव
मेमोरियल लॉ कालेज भारती नगर जौनपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर
के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश लुकमानुल हक के निर्देशन में एक गोष्ठी का
आयोजन दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम
का शुभारंभ किया गया।
गोष्ठी
की अध्यक्षता कर रहें राजीव कुमार पालीवाल सिविल जज सीनियर डिविजन ने विधि
एवं सविधान के बारे में विस्तरित चर्चा करते हुए विधि दिवस के महत्व को
रेखांकित किया और कहा कि संविधान के बिना समाज एवं देश की कल्पना भी नही की
जा सकती। भारत का सविधान दुनिया में सबसे विशाल एवं अद्भुत है। विधि दिवस
के मौके पर हमे चाहिए की विधिक जानकारी ग्रामीण अंचलों के लोगों को भी दें
जिससें लोग शोषण आदि से बच सके एवं नारी शक्ति का विकास हों।
डॉ
दिलीप कुमार सिंह संधिकर्ता ने कहा कि सविधान ही वह सर्वोच्च संस्था है
जिसके अनुसार देश की सम्पूर्ण व्यवस्था संचालित होती है। भारत का संविधान
लचीला एवं कठोर तथा लोकतन्त्रात्मक एवं गणतन्त्रिक व्यवस्था का अद्भुत
मिश्रण है। इस क्रम में धन्नजय कुमार मिश्र, सुघांशु शेखर उपाध्याय, मंयक
जायसवाल, देवेन्द्र कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता बी0डी0 सिंह, मंजू शास्त्री,
डा0 अरूण प्रताप यादव, माता प्रसाद आदि ने विधि दिवस पर विस्तार से प्रकाश
डाला। गोष्ठी के आयोजन में प्राचार्या डा0 कविता सिंह का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर 12 दिसम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में
बताया गया। गोष्ठी में लिपिक रामजी मौर्या, दीनानाथ राम, दमयन्ती सिंह,
अशुतोष मिश्रा, अवधेष मिश्रा सहित कालेज के प्रवक्ता एवं छात्रगण व गणमान्य
नागरिक उपस्थित रहे।
