जंगली जानवर के आंतक से सूर्यास्त होने के साथ ग्रामीण हो रहे है घरो में कैद, वन विभाग मौन

जलालपुर (जौनपुर) । जिले का जलालपुर इलाके में जगंली सूअरो का आतंक कायम हो चुका है। इस जानवर ने एक युवको को अपने आगोश लेकर मौत की नींद सुला दिया है और चार लोगो को बुरी तरफ से जख्मी कर दिया है। साथ ही किसानो की फसलो को भारी नुकसान पहुंचा रहे है। सुअर के डर से लोग अब घर से निकलने में डरने लगे है। ग्रामीणो का आरोप है कि इस जंगली जानवर ने एक युवक की जान ले लिया है इसके बाद भी वन विभाग की टीम चैन की नींद सो रही है।
अभी तक जौनपुर के किसान नील गाय के आतंक से परेशान थे लेकिन अब जंगली सुअर नामक जानवर ने उन्हे घरो में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। इस जानवर ने बीते दो दिन पूर्व जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव के अभिषेक पर उस समय हमला बोलकर मार डाला जब वह अपने खेत की रखवाली करने गया था। उसके बाद इसी गांव के जयहिन्द निषाद संतोष निषाद चंद्रशेखर निषाद और पंकज मिश्रा पर हमला करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया। लगातार जंगली जानवर के अटैक से इस इलाके की जनता अपने खेतो की रखवाली करना तो दूर की बात घर से बाहर निकलने से डरने लगे है। हालत यह हो गया है कि सूर्य अस्त होते ही ग्रामीण अपने अपने दरवाजे बंदकर घरो में कैद हो जा रहे है। उधर वन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न करने से ग्रामीणो का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगो का आरोप है कि गांव के एक युवक की जान चली गयी और चार लोग घायल है इसके बाद भी वन विभाग चैन की नींद सो रही है।


Related

news 5393663178810763439

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item