अफसरो की गलतियों के कारण प्रति वर्ष सरकार को लगता है करोड़ो का चूना

जौनपुर। सरकारी अफसरो के कार्य योजना में भारी खामी के चलते प्रति वर्ष सरकार को करोड़ो रूपये का चुना लगता है। इसका ताजा उदाहरण देखने को मिल रहा है लाईनबाजार से कचगांव रोड पर। इस रोड को पीडब्लू डी विभाग ने एक माह पूर्व तो बना दिया लेकिन नाली का निर्माण नही कराया जिसके कारण घरो का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा है। पानी के कारण सड़क टूटना भी शुरू हो गयी है। यदि समय रहते नाली का निर्माण नही कराया गया तो आगामी दो माह में यह सड़क फिर से गढ्ढे में तब्दील हो जायेगी। सरकार का लाखो रूपये इस गंदे नाले की पानी में बह जायेगी।
इसी तरह एक मात्र छः माह पूर्व टीडी कालेज रोड पर अनुपम रेस्टोरेंट के के पास नगर पालिका परिषद ने करीब पांच लाख रूपये की लागत से इण्टर लाकिगं कराया गया था अब सड़को को चैड़ी करण करने के लिए सारी ईट उखाड़ मलबे में फेक दिया गया। इसी तरह शहर भर में चल रहे सुन्दरी करण और चैड़ी करण में  एक वर्ष के भीतर बिछायी गयी इण्टर लाकिगं और नालियो को तोड़ डाला गया।

Related

news 3526925499058320768

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item