स्वच्छ गोमती अभियान के कार्य विस्तार पर हुई चिंतन बैठक

जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान के कार्य का विस्तार व गति देने के क्रम में वाराणसी के तुलसी घाट पर चिंतन बैठक हुई जहां संकट मोचन फाउण्डेशन के अध्यक्ष व संकट मोचन मंदिर के महंथ प्रो. विशम्भर नाथ मिश्रा, फ्रेंडस आफ गंगेज कैलीफोर्निया अमेरिका की अध्यक्ष श्रीमती कैथरीन पार्टर, आस.जेड. ग्रीन फाउण्डेशन आस्टेªलिया की अध्यक्ष श्रीमती सू लिनाक्स, सुश्री ऐली, सुश्री रूबी की उपस्थिति रही। इस आशय की जानकारी देते हुये संयोजक डा. राजवीर सिंह ने बताया कि बैठक में अभियान के संरक्षक डा. विजयनाथ मिश्रा विभागाध्यक्ष न्यूरो विभाग बीचयू सहित उपरोक्त वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये इस पर बल दिया। उक्त अवसर पर अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता, प्रो. इन्द्रमणि मिश्र, डा. अमरीश अद्यान, महामंत्री विकास शर्मा, राहुल गुप्ता, अंकित सिंह, कृष्णकान्त साहू, ब्रजेश मौर्या, प्रदीप जायसवाल, संजय गुप्ता, राजेन्द्र विश्वकर्मा, बलराम निषाद, रामानन्द जायसवाल, मोहनीश शुक्ला, कृपासिंधू, लालजी निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 5514324286045487188

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item