14 को मशाल जुलूस निकालेंगे माध्यमिक शिक्षक
https://www.shirazehind.com/2016/02/14.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जनपदीय अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय पर हुई जहां प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने कहा कि मुरादाबाद के प्रान्तीय सम्मेलन में प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार प्रदेश के प्रत्येक जनपद में पुरानी पेंशन बहाली हेतु 14 फरवरी को मशाल जुलूस के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार को चेतावनी संदेश दिया जायेगा। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष ने सभी शिक्षक उक्त तिथि की सायं 4 बजे सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उपस्थित होने की अपील किया। बैठक का संचालन जिला मंत्री सुधाकर सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. राकेश सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, रविन्द्र मिश्रा, चन्द्र प्रकाश, राजेश यादव, राणा प्रताप सिंह, राम अचल यादव, शशि प्रकाश मिश्र सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

