नाम से नहीं, बल्कि कर्म से बनती है पहचानः राज बहादुर यादव
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_572.html
जौनपुर। आदमी को उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कर्म से पहचान मिलती है। जाति-बिरादरी का बंधन तोड़कर हर जाति के लोगों को हर व्यवसाय की ओर अपनी रूझान बढ़ानी चाहिये। उक्त बातें धर्मापुर के पास सरैया मोड़ पर खुले यदुवंशी ज्वेलर्स व वस्त्रालय का उद्घाटन करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कही। इसके पहले श्री यादव ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया जिसके बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-पाठ हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने मुख्य अतिथि श्री यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर सपा महासचिव श्याम बहादुर पाल, युवा नेता दिनेश यादव, सदर विधानसभा अध्यक्ष गजराज यादव, जिला पंचायत सदस्य रमेश भारती, लाले पाल, लोक गीत कलाकार सुरेश यादव, मुरारी यादव, कमलेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता रमेश यादव नीलू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
