नया राशन कार्ड लोगों के लिए बना सिरदर्द

   जफराबाद। जिला पूर्ति विभाग द्वारा नगर पंचायत जफराबाद का जारी राशन कार्ड धारकों के गृहस्थ पात्रता की सूची कोटेदार से लेकर कार्डधारकों एवं नगरवासियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। बताया जाता है कि माह मार्च 2016 में जिला पूर्ति विभाग जौनपुर द्वारा जारी गृहस्थ पात्रता की सूची से अनगिनत पात्र गृहस्थ इस सूची से बाहर है तथा सूची में भारी संख्या में अपात्र भी शामिल कर दिये गये हैं। कोटेदार एवं पर्यवेक्षक स्थानीय होने के कारण उनके द्वारा सूची से अपात्र व्यक्तियों को बाहर करने पर एक तरफ जहाॅ उन्हें अपात्रों का अपशब्द सुनना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर सूची में शामिल अपात्र गृहस्थ सूची की दुहाई देकर कोटेदार से खाद्ययान की मांग की जा रही है। ऐसे लोगों का कहना है कि जब विभाग ने हमें सूची से बाहर नहीं किया है तो आप कौन होते हैं हमारा राशन काटने वाले। कुछ कोटेदार अपात्र गृहस्थों के कोप का भाजन बनने से बचने के लिए जिन लोगों का नाम सूची में शामिल है, उन्हें खाद्यान दे दिया जा रहा है। अपात्रों का कहना है कि कोटेदार हमलोगों को लौटा कर विभाग द्वारा निर्गत खाद्यान में गोलमाल किया जा रहा है। यही स्थिति ग्रामीणों क्षेत्रों के कोटेदारों एवं राशनकार्डधारकों तथा ग्रामीणों में बनी हुई है। है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि जिला पूर्ति विभाग द्वारा जारी में गृहस्थ पात्रता की सूची जिन लोगों को गृहस्थ पात्र के रूप में दिखाया गया है। यदि जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेकर इस संबंध में शासन द्वारा निर्गत शासनादेश एवं नियमावली गृहस्थ पात्रता के चयन के संदर्भ में दिये गये शर्तो एवं प्रतिबन्धों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए गहन रूप से जाॅच करवा दिया जाय तो लगभग 85 प्रतिशत लोग अपात्र मिलेगें। एपीएल कार्डधारक धारक यह सोचकर परेशान हैं कि हमारे लोगों का क्या होगा। एपीएल कार्डधारकों ने जिलाधिकारी जौनपुर से पूर्व की भांति खाद्यान एवं मिट्टी का तेल दिलवाये की मांग की है। कोटेदारों एवं क्षेत्रवासियों ने जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिलाधिकारी जौनपुर से वर्तमान समय के गृहस्थ पात्रता की सूची को निरस्त कराकर एक बार पुनः गहन जाॅच कराकर पात्र गृहस्थों एवं अपात्र गृहस्थों की पृथक-पृथक सूची बनवाकर जारी करवाये जाने की मांग की है ताकि कोटेदार एवं राशनकार्ड धारक एवं क्षेत्रवासी जिला पूर्ति विभाग द्वारा जारी की गड़बड़झाला वाली सूची से उत्पन्न हो रहे अकारण विवाद से बच सके।


Related

news 2253301249095850517

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item