बच्चों के साथ मां ने किया आत्मदाह का प्रयास

 जौनपुर। बदलापुर तहसील में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मदाह करने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि वह अपने पट्टीदारों की शिकायत करना चाहती है परंतु उपजिलाधिकारी उसकी बात सुनना नहीं चाह रही हैं। महिला का कहना है कि उसके पट्टीदारों ने उसके हिस्से की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह प्रार्थना पत्र लेकर तहसील दिवस में आयीं और उपजिलाधिकारी को देने लगी तो उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। इसी से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Related

news 6854505137116256080

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item