श्री सर्वेश्वरी समूह ने शुरू किया निःशुल्क प्याऊ

  जौनपुर। तेज धूप व गर्मी को देखते हुये आध्यात्मिक व धार्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की जनपद शाखा के बैनर तले कलेक्टेªट तिराहे व भूपत पट्टी रेलवे क्रासिंग के पास निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गयी। इस जनहित कार्य का उद्घाटन शाखा के मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने एक राहगीर को मिष्ठान खिलाकर पानी पिलाकर किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि पीडि़त मानवता की सेवा के उद्देश्य से ही अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम ने श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी। तत्पश्चात् अघोरेश्वर महाप्रभु व गुरूपद बाबा के जयघोष से प्याऊ का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर व्यवस्थापक ओम प्रकाश सिंह, शिवपूजन सिंह, राणा प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अजीत प्रताप, तेज बहादुर सिंह, संजय सिंह, नरेन्द्र सिंह, मदन सेठ, अश्वनी कुमार, भानु प्रताप सिंह, समरजीत सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, डा. विनोद सिंह, प्रमोद जायसवाल, शोभावती देवी, राज बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

news 944920868773162547

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item