प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव सम्पन्न ,डा. आरके अध्यक्ष व डा. रफीक चुने गये सचिव

जौनपुर। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ की जनपद शाखा के कार्यकारिणी का चुनाव जनपद के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रवीन्द्र कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। नगर के वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित चुनाव कार्यक्रम के पहले सीएमओ डा. कुमार का संघ की तरफ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात् चुनाव अधिकारी डा. मनोज गौतम व रिटर्निंग आफिसर डा. चित्रसेन की देख-रेख में चुनावी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सत्र 2016-17 के लिये जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। घोषणा के अनुसार डा. आरके सिंह अध्यक्ष बनाये गये। इसके अलावा डा. मो. रफीक सचिव, डा. संदीप सिंह, डा. एके श्रीवास्तव, डा. एके कन्नौजिया, डा. मनोज कुमार उपाध्यक्ष, डा. आरपी विश्वकर्मा अतिरिक्त सचिव, डा. आलोक सिंह कोषाध्यक्ष चुने गये। साथ ही डा. तरूण सिंह सम्पादक और डा. मनोज चैरसिया केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये। चुनाव सम्पन्न होने के बाद उपस्थित चिकित्सक बंधुओं ने नवचयनित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Related

news 4791761327848734618

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item