अग्नि पीड़ितो का सत्यापन कराकर तत्काल दिलाये लाभ: डीएम

 जौनपुर।  जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा किया तथा सभी को लक्ष्य के सापेक्ष प्रदेश मानक के अनुसार प्रगति लाने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर.के पोरवाल को सभी कार्यो में प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया। सीबीओ डा0 विरेन्द्र सिंह को निर्देशित किया कि पशुओं के टीकाकरण के कार्य में तेजी लाये। माइक्रों कामधेनु, मिनी कामधेनु का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाय। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में अवशेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण किया जाय। कार्यदायी संस्थाओं को समय से गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बीएसए गजराज यादव को व्यक्तिगत ध्यान देकर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा द्वारा आधार कार्ड का लक्ष्य न पूर्ण करने पर डीएसटीओ रामनारायण यादव को कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह को निर्देशित किया कि कोटेदारों द्वारा परिवेक्षणीय अधिकारी की उपस्थिति में ही खाद्यान वितरण कराये। सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से सभी कार्य गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराये। एक सप्ताह के अन्दर आधार कार्ड के अवशेष कार्य पूर्ण कराये। 50 लाख रू0 से अधिक लागत की परियोजनाओं के कार्यो की समीक्षा किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों की गुणवत्तायुक्त समय से कार्य कराने का निर्देश दिया। माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं की विभागवार समीक्षा किया तथा कार्यदायी संस्थाओं को समय से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिन कार्यदायी संस्थाओं के पास धन नही उपलब्ध है उसके लिए शासन को पत्र प्रेषित कराने का निर्देश डीएसटीओ रामनारायण यादव को दिया। उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय को पारदर्शी किसान योजना में अवशेष लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। 772 अग्नि पीड़ितो का सत्यापन कराकर तत्काल लाभ दिलाने का निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा को दिया। समय से कार्य न पूर्ण करने वाले कार्यदायी विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध शासन को पत्र प्रेषित कराने का निर्देश डीएसटीओ को दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को वृक्षारोपड की मॉग पत्र डीएफओ एपी पाठक को तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला योजना वर्ष 2016-17 के तैयारी की समीक्षा किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। 30 अप्रैल को सत्यापन आख्या न देने वाले अधिकारी कल तक जिला विकास अधिकारी कार्यालय में हर-हालत में उपलब्ध कराये। स्वच्छ शौचालय के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश डीपीआरआ चूरनराम को दिया। बैठक में सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, पीडी तेजप्रताप मिश्र, डीएफओ एपी पाठक, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी, अधि.अभि. विद्युत एससी सोनौदिया, सिचाई एसके सिंह, जलनिगम एमआई अन्सारी, एमए किदवई उपस्थित रहे।

Related

news 766325313421246767

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item