मानक के अनुसार चौड़ीकरण किया गया तो होगा ज्यादा नुकसान
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_58.html
जौनपुर। सड़क चौड़ीकरण के दौरान अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मदद की गुहार लगाई। लोगों का कहना है कि नगर को सुन्दर देखना वे भी चाहते हैं लेकिन इसके लिए उनकी दुकानों और मकानों को न तोड़ा जाय। तोड़ा भी जा रहा है तो कुछ कम हिस्सा तोड़ा जाय जिससे लोगों का ज्यादा नुकसान न हो।
नगर को सुन्दर बनाने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है जिससे कुछ लोगों की दुकान व मकान का कुछ हिस्सा भी हटाया जा रहा है। लाइन बाजार के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि तहसीलदार सदर द्वारा कलेक्ट्री चौराहे से लाइन बाजार तक की सड़क के चौड़ीकरणमें मार्ग की चौड़ाई 56 फिट करने के लिये सड़क के दोनों ओर स्थित मकानों और दुकानों को चिन्हित किया गया है। यदि इस मानक के अनुसार चौड़ीकरण किया गया तो लोगों के मकानों और दुकानों को बहुत अधिक क्षति पहुंचेगी। जिसका पुनर्निमाण कराने में अधिकांश लोग आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। प्रार्थियों ने कहा कि शहर के विकास के लिये प्रशंसनीय कार्य में हम सभी सहयोग करने को तैयार हैं लेकिन मार्ग की चैड़ाई को कम किया जाय। जिससे लोगों के मकानों और दुकानों को कम क्षति पहुंचे। ज्ञापन देने वालों में संजय चैरसिया, सन्तोष कुमार, महेष कुमार साहू, अमित कुमार साहू, लालजी, राजाराम, सत्यम, रामआसरे शर्मा, धीरज यादव, काशी नाथ प्रजापति, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अजय सिंह, अशोक यादव, तेज बहादुर यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, सन्तोष गुप्ता, मायाशंकर प्रजापति, रामआसरे, श्याम बहादुर, विजय यादव, भैयालाल, बच्चू लाल आदि शामिल रहे।