कुख्यात बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे ,तमंचा कारतूस बरामद

जौनपुर। नेवढियां थाने की पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए हत्या लूट डैकती जैसे एक दर्जन से अधिक मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास एक तमंचा और लूट आठ हजार रूपये बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह बदमाश गिरोह बंद होकर बैंक से पैसा निकलने वाले लोगो को लूटने का काम करता था जो विरोध करता था उसे शुट करने में देर नही करता था। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रूपये नगद पुरस्कार दिया है।
एसपी आरपी सिंह ने आज अपने दफ्तर में एक पत्रकारवार्ता में बताया कि बीते नौ मार्च को मोटर साईकिल सवार तीन बदमाशो ने नेवढि़यां थाना क्षेत्र लगधर गांव के बगीचे के पास चंद्रशेखर दुबे के कनपटी पर असलहा लगाकर 13600 रूपये लूटकर भाग निकले थे। इस लूट काण्ड का पर्दाफास करने के लिए  नेवढि़यां पुलिस के अलावा क्राईम विभाग को जिम्मेदारी सौपी थी। ये दोनो टीमे बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए नेवढि़यां थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी इसी बीच मुखवीर ने सूचना दिया कि दीपापुर पुलिया की तरफ से सिरोहीवीर पुलिया की तरफ एक लाल रंग पल्सर पर सवार तीन बदमाश जा रहे है। सूचना मिलते ही दोनो टीमे सिरोहीवीर पुलिस के पास घेरा बंदी करके एक दो बदमाश को पकड़ लिया जबकि एक बदमाश मोटर साईकिल लेकर फरार हो गया। तलासी लेने पर विकास सिंह उर्फ सोनू के पास से एक 315 बोर का तमंचा एक गोली और 8100 सौ रूपये बरामद हुआ है। दूसरा हरिओम उर्फ शुभम् सिंह है।
पुलिस ने अनुसार विकास सिंह कुख्यात अपराधी है उसके ऊपर जिले के विभिन्न थानो में हत्या लूट डकैती समेत गुण्डा एक्ट यूपी गुण्डा एक्ट समेत 12 संगीन मुकदमा दर्ज है।


Related

news 8189744368797536765

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item