विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_74.html
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के उमरवार गांव में एक बुधवार को विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिसकी जानकारी होने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी संतोष यादव की लगभग 24 वर्षीया पत्नी नीलू यादव ने बुधवार को अपने कच्चे मकान में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होने पर मौके पर परिजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। चर्चा है कि पारिवारिक कलह के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष ने मौका-मुआयना करके मृतका के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिये भेज दिया।

