बिजली नहीं लगाया, आ गया बिल
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_150.html?m=0
जौनपुर। विकास खण्ड मड़ियाहूं के उन्चनी गांव के ग्रामीणों ने बिना बिजली का उपभोग किये बिल भेजे जाने के विरोध में गुरूवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से शिकायत किया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्चनी गांव की बस्ती में 40 घर हैं। तीन चार महीने पहले बिजली कनेक्शन लिया था। आज तक गांव में एक भी खंभा व ट्रान्सफार्मर नहीं लगाया गया। विद्युत वितरण खण्ड मड़ियाहूं के अवर अभियन्ता से कई बार मिले लेकिन सिफ आस्वासन ही मिला लेकिन बिजली की सुविधा नहीं मिली और बिल बार बार आ रहा है। उन्होने मांग किया कि विद्युत वितरण खण्ड मड़ियाहूं के अवर अभियन्ता को निर्देशित किया कि गांव में बिजली का खंभा और ट्रान्सफार्मर लगवाया जाय। इस अवसर पर राजेश यादव, संदीप, गोविन्द, राहुल, सुरेन्द्र, कामता प्रसाद, रीतलाल आदि मौजूद रहे।

