निषाद एकता परिषद ने दिया धरना

जौनपुर।  राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद एवं निर्बल इण्डियन शोषित आम दल के बैनर तले जिलाधिकारी कार्यालय गोरखपुर में सांसद फूलनदेवी की प्रतिमा न लगने देने तथा पीस पार्टी के अध्यक्ष डा0 अयूब के खिलाफ एफआईआर दर्ज होन के विरोध में गुरूवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भारत निषाद एवं एवं जिला महासचिव अमर नाथ ने कहा कि फूलन देवी के शहादत दिवस पर सांसद योगी नाथ के इशारे पर नौसड़ में मूर्ति की स्थापना नहीं होने दिया। इससे निषाद समाज अपमानित महसूस कर रहा है। आनग वाला चुनाव में भाजपा व योगी को निषाद समाज सबक सिखायेगा। उन्होने कहा कि निषाद समाज की आदर्श फूलन देवी की मूर्ति स्थापना योगी सांसद आदित्य नाथ द्वारा न होने की घोर निन्दा करते हैं। ऐसे कृत्य के लिए सांसद को बर्खास्त कर देना चाहिए। इस अवसर पर वाराणसी मण्डल महासचिव अनिल निषाद, सुनील निषाद, जवाहर लाल बिन्द, अमर नाथ, राजेश, नरेन्द्र मोहन, सुशीला देवी, दशरथ, रामचन्दर, अनिकेष, विक्रमादित्य, दिनकर, लाल बहादुर आदि ने सम्बोधित किया।

Related

news 5359630134694233602

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item