सांतवे वेतन आयोग की प्रतियां जलायी

   जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई द्वारा  सांतवे वेतन आयोग की रिपोर्ट को अस्वीकार करते हुये उसकी प्रतियों का पुतला  जलाकर विरोध प्रकट किया। जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षक बीआरपी इण्टर कालेज से चलकर कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रतियों को जलाकर प्रदर्शन किया। उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुये संगठन के प्रान्तीय मंत्री रमेश सिंह ने कहा कि 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट पूर्णतः शिक्षक कर्मचारी के हितो के प्रतिकूल है। जहां बढ़ते हुये मंहगाई को दर किनार कर न्यूनतम वेतन 18000 किया गया है। जबकि संगठन 26000 से कम न्यूनतम वेतन स्वीकार नहीं करेगा। इसी के साथ संगठन वार्षिक वेतन वृद्धि में उत्पादकता के आधार पर जोड़ने का विरोध करता है। जबकि ऐसे में कार्यालयों एवं विद्यालयों में प्रबन्धकों के निरंकुश होने  एवं शिक्षक कर्मचारियों का शोषण बढ़ने की पूर्ण सम्भावना है। मण्डलीय मंत्री डा0 प्रमोद श्रीवास्तव पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 राकेश सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, जिलामंत्री सुधाकर सिंह ने सम्बोधित करते हुये बताया कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट में उपरोक्त के साथ पुरानी एवं लाभकारी पेंशन व्यवस्था लागू करने के सम्बन्ध में कोई बात नहीं की गयी है। ऐसे में उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ इसका पूर्णतः विरोध करता है। इसी कड़ी में संगठन 4 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देकर  जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपेगा। इसी के साथ 10, 11, 12 अगस्त को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ कलमबन्द हड़ताल एवं आगामी 1 सितम्बर को लखनऊ में विधान सभा का घेराव करेगा।  प्रदर्शन में शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, अरुण सिंह, शशि प्रकाश मिश्र, अतुल सिंह, रविन्द्र मिश्रा, दिलीप सिंह, चन्द्र प्रकाश दूबे, सुनील सिंह, साहब लाल यादव, मो0 आजम खां, प्रेम बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह, सुधेन्दू सिंह, इन्द्रपाल सिंह, छोटेलाल चैबे, राणा प्रताप सिंह, जय प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह,  गजाधर राय, सतीश सिंह सहित सैकड़ो शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related

news 999095433852670933

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item