वसूली के विरोध में किया प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_175.html?m=0
जौनपुर। अंश आटो रिक्शा चालक मालिक सेवा समिति ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर गुरूवार को प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। जिलाध्यक्ष कमलेश गिरी ने कहा कि पुलिस आटो चालकों से महीने के नाम पर वसूली करती है। इसे बन्द कराया जाय। आटो चालक शहर में सवारी उतारकर किराया लेते है तो पुलिस डण्डे भांजती है। चालू आटो में किराया लेने तक वाहन खड़ी करने की छूट दी जाय। कोतवाली में आटो रिक्शा सीज किये गये है उन्हे छोड़ा जाय। आटो चालकों को पुलिस परेशान करती है। आटो रूट निर्धारित किये जाय। आटो की वजह से यदि भीड़ लगती है तो यूनियन कार्यकर्ता रखकर नियमानुसार कार्य करेगी। प्रदर्शन में चेतावनी दी गयी कि यदि 15 दिन में मांगे पूरी नहीं की जाती तो हड़ताल करने पर बजबूर होगें।
राजेश यादव, जगत सिंह, मुंशीलाल, राम आसरे सहित तमाम आटो चालक मौजूद रहे।
राजेश यादव, जगत सिंह, मुंशीलाल, राम आसरे सहित तमाम आटो चालक मौजूद रहे।

