कौशल विकास मिशन में जौनपुर को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_320.html
जौनपुर। कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के मामले में प्रदेश सरकार ने जौनपुर को दूसरा स्थान दिया है। 15 जुलाई को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में जिला योजन अधिकारी को स्मृति चिन्ह और प्रशस्त्र पत्र देकर सम्मानित किया गया। आज वे जौनपुर पहुंचे तो उन्हे जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी पीडी तेज प्रताप मिश्र ने जिले का नाम रौशन करने के लिए बधाई दिया। साथ में यह भी अपेक्षा किया कि वे इससे भी अच्छा कार्य करे जिससे आगले वर्ष जिले को पहला स्थान मिल सके।

