गैंग रेप के दो आरोपी गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_466.html
जौनपुर । नेवढिया थाने की पुलिस ने दो नाबालिक युवको को गैंग रेप के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों को थानाध्यक्ष नेवढिया विजय बहादुर सिंह मय हमराही आरक्षीगण द्वारा जयसिंहपुर बाजार तिराहे से पीतम उर्फ अकाश पुत्र छोटेलाल गौतम उम्र 16 वर्ष व राजन पुत्र परवेन्द्र गौतम उम्र 15 वर्ष निवासीगण ग्राम पुरेलाल थाना नेवढिया जौनपुर को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने मु0अ0सं0 299/16 धारा 376 डी /323 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही किया है ।
