प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए : अभिषेक
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_512.html
जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन के सदर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व
मे बक्शा ब्लाक के बीबीपुर रोड के बगल स्थित बाग मे 50 से अधिक वृक्ष
लगाकर वृहद वृक्षारोपण किया जिसमे नीम, आम, जामुन, शीशम, इत्यादि के
वृक्ष लगाये गये
इस अवसर पर अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि वृक्ष से हमे आक्सीजन मिलता है और
वृक्ष ही पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखते है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को
वृक्षारोपण करना चाहिए उन्होंन बताया कि क्लीन यूपी ग्रीन यूपी के इस
मुहिम की जितनी अच्छाई की जाए वो कम है और मुहिम को सफल बनाने के लिए सभी
युवाओ को आगे आकर वृक्षारोपण करना होगा
इस मौके पर राकेश मिश्रा, रामकुमार पाल, नितिन मिश्रा, सूरज, अभिषेक,
विशाल शर्माविवेक इत्यादि लोग मौजूद थे

