किशोरी संग दरिंदे ने किया रेप

जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में खाना पका रही  किशोरी को अकेला देखकर पड़ोस के गैर बिरादरी के युवक द्वारा जबरन मुंहकाला करने की घटना प्रकाश में आयी है। बताते है कि शनिवार को 17 वर्षीया किशोरी के परिजन जब घर से बाहर निकल कर खेती के काम के लिए गये थे, उसी समय किशोरी को घर के अंदर अकेला देख पड़ोस के मनचले युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ जबरदस्ती दुराचार किया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो दुराचार के आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़ाये। आरोपी भागकर घर से कुछ दूरी पर स्थित मशीन के अन्दर घुस गया और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। किशोरी के परिजनों द्वारा घटना की सूचना थाने पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Related

news 2193811228584713783

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item