लेखपालों की हडताल और सर्वर डाउन रहने से हजारों छात्र हुये स्कालरशिप से वंचित

अभिवावको तथा छात्रों ने हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख आगे बढाने की मांग की
  गौराबादशाहपुर(जौनपुर) जिस बात का अंदेशा था आखिरकर वही हुआ एक तरफ तो लेखपालों द्वारा पूरे प्रदेश में की गयी कलमबंद हडताल की वजह से हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट हजारों छात्रों की आय, जाति ,निवास प्रमाण पत्र नही बन पाये तो आखिरी के तीन दिनों में स्कालरशिप की वेबसाईट न चलने की वजह से जिन छात्रों नें अंतिम समय में आवेदन करने का प्रयास किया उनका फार्म ऑनलाईन नही हो पाया जिसका असर इन छात्रों के भविष्य पर साफ पडता नजर आ रहा है। जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों के लिये किये गये हजारों छात्रों का आवेदनों पर लेखपालाे द्वारा रिपोर्ट न लगाये जानें की वजह से इन सभी छात्रों का स्कालरशिप के लिये आनलाईन आवेदन नही हो पाया। ऊपर से कोढ में खाज की तरह समस्या तब और भी बढ गयी है जबकि दसवी तथा बारहवी तक की कक्षाओं के लिये आनलाईन छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त से तीन दिन पहले यानि की 29 अगस्त से वेबसाईट का सर्वर डाउन रहनें की वजह से क्षेत्र के हजारों छात्र स्कालरशि के लिये आवेदन करनें से वंचित रह गये। क्षेत्र के तमाम अभिवावकों तथा छात्रों नें प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट करवाते हुये छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढानें की मांग की है। क्षेत्र के अभिवावक जगानन्द, रामकेश, कृष्णानन्द, मो सैफ आदि अभिवावकों नें बताया कि इस समय जबकि  हमारे पाल्यों कोे छात्रवृत्ति का फार्म डालनें के लिये प्रमाणपत्रों की सबसे अधिक आवश्यकता है उसी समय की गयी हड़ताल हो जानें तथा आखिरी दिनों में सर्वर फेल हो जानें से हुये नुकसान से छात्रों को बचानें के लिये छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने से लेकर अन्य उपायों की घोषणा तत्काल करना चाहिये।    

Related

news 9179648225039635978

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item