गौराबादशाहपुर में बैंको की बंदी से लोग हुये परेशान
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_69.html
गौराबादशाहपुर(जौनपुर),
टेड यूनियनों द्वारा आहूत भारत बंद का असर गौराबादशाहपुर में भी देखने को
मिला खासकर के बैंको की बंदी ने ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहको को खूब परेशान
किया। आमतौर से हमेशा व्यस्त रहने वाला जौनपुर आजमगढ़ हाईवे भी सूना रहा।
हालांकि गौराबादशाहपुर में बंदी का आंशिक असर ही रहा जिसकी वजह से आमजनमानस
को परेशानी कम ही उठानी पड़ी। कही से किसी धरना प्रदर्शन की खबर फिलहाल नही
मिली है।
शुक्रवार
को हुई बंदी का विशेष असर बैंको के ग्राहको पर पडा क्षेत्र में स्थित स्टेट
बैंक, यूनियन बैंक तथा काशी गोमती ग्रामीण बैंक में लेन देन का कार्य न
होनें से बैंक उपभोक्ता परेशान रहे। ऐसे में बैंक से लौट रहे ग्राहक इस बात
की चर्चा करते रहे कि बैंको ने एटीएम भी नही खोला तो पैसे कैसे मिलेंगे।
कुल मिलाकर बंदी से संगठनो को चाहे जो फायदा हो परन्तु आम जनमानस में
हड़ताल के प्रति विरोध ही नजर आया।

