रन्नो का ऐतिहासिक जुलूस बशारती जुलूस ए अमारी सम्पन्न

जौनपुर। रन्नो का ऐतिहासिक जुलूस बशारती जुलूस ए अमारी शुक्रवार को मनाया गया। जिसकी मजलिस सुबह शुरु हो गयी। जुलूस में मौलाना मुजफ्फर हसनैन दिल्ली ने 18 बनी हाशिम के अलम के बारे में बताया और मौलाना नजर मो. जैनबी दिल्ली, मौलाना महफुजूल हसन खां सुल्तानपुर, मौलाना वसीम हसन खां फैजाबादी ने तकरीर ने लोगों की आंखें आसूओं से नम कर दिया। जब उन्होंने बताया कि कर्बला में इमाम हुसैन अ.स. को प्यासा शहीद किया गया और यही आज नवे इमाम मोहम्मद तकी अ.स. की भी शहादत है, उनको भी जहर से शहीद किया गया है। इस जुलूस में हिन्दुस्तान क मशहूर नौहाख्वाह काशिफ ककरौलवी और अहसन मंगलौरी ने नौहा पेश किया। अंजुमने अबा जलालपुर, अंजुमन पंजबनी बनारस, अंजुमन गुलशने अब्बास शाहगंज, अंजुमन जुल्फेकारिया अकबरपुर, अंजुमन गुलशने इस्लाम आजमगढ़, अंजुमन गुलशने इस्लाम जौनपुर आदि ने जुलूस में शिरकत किया। लोगों की आंखे गम से नम रही। हजारों की तादाद में लोग उपस्थित रहे। मौलाना शाने आलम रन्नवी ने आये हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जकी अहमद, साहबे आलम, जाने आलम, खादिम अब्बास मौजूद रहे।

Related

news 1173376972573805785

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item