फिर बनेगी सपा की सरकार:जगदीश सोनकर

जौनपुर। समाजवादी पार्टी एक बार फिर से यूपी फतेह करने की कवायद शुरू कर दिया है। सपा बुथ कार्यकर्ता सम्मेलन व प्रशिक्षण शिविर के बहाने मिशन 2017 का होमवर्क शुरू कर दिया है। आज इसी कार्यक्रम के तहत मछलीशहर विधानसभा में भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओ को नेताओ ने कई गुर बताये। कार्यकर्ताओ का उत्साह देखकर लगा रहा था शायद मुख्यमंत्री आये है या मुलायम सिंह इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हो।
मछलीशहर के विधायक व राज्यमंत्री जगदीश सोनकर द्वारा आज जमालपुर गांव में स्थित एक इण्टर कालेज के मैदान में बुथ कार्यकर्ता सम्मेलन व प्रशिक्षण  शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे विधानसभा के कार्यकर्ता और नेता पूरे उत्साह के साथ भाग लिये। कार्यकर्ताओ के खचाखच भरे मैदाने से उत्साहित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रदेश सचिव श्यामलाल पाल ने भरे मंच से ऐलान किया कि इस बार भी सपा पूरे बहुमत से सरकार बनायेगी।
राज्यमंत्री जगदीश सोनकर ने भी कार्यकर्ताओ का उत्साह को देखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश में किये कार्यो और जनहित में चलाई जा रही योजनाओ से जनता पूरी तरह से संतुष्ट है। इस बार मेरी सरकार तीन सौ से अधिक सीटे जीतकर पुनः सरकार बनाने जा रही है।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव पूर्व सांसद तुफानी सरोज पूर्व विधायक ज्वाला यादव पूर्व जिला अध्यक्ष रामअवध पाल जिला पंचायत सदस्य पप्पू रघुवंशी समेत भारी संख्या में सपा नेताओ  ने सभा को सम्बोद्यित  किया।
इस मौके पर डॉ 0 विनोद पाल , पंकज पाल विजय पाल , करिया पाल मौजूद रहे।


Related

politics 3053320195301310433

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item