असफलता से भी हमें सीखने की जरुरत है: जावेद सिद्दीकी

 जौनपुर। नगर के पंजाबी मार्केट में डीडीएस ग्रुप ने शिक्षक दिवस के अवसर पर एक ग्रैंड मेगा सेमीनार का आयोजन किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जावेद सिद्दीकी ने कहा कि व्यक्ति को निरंतर प्रयास करते रहने से ही सफलता मिलती है किसी भी लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करते रहना चाहए। जिंदगी के हर मोड़ पर हमारे अंदर छात्र की तरह सीखने का गुण होना चाहिए मनुष्य को कभी भी यह नहीं समझना चाहिए कि उसे सबकुछ आता है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आते है जब हम असफल हो जाते है इस असफलता से भी हमें सीखने की जरुरत है।
विशिष्ट अतिथि ममता सरकार ने युवा का आह्वान करते हुए कहा कि आप युवा है आप हमारे देश की शान है आप खुद अनुशासन में रहे और दूसरे युवाओं को भी इसका पाठ पढ़ायें क्योंकि अनुशासित रहकर ही देश को सही दिशा मिल सकती है। पूरे विश्व में हमारा देश ही ऐसा है जहां सबसे अधिक युवा है।
विशिष्ट अतिथि अमरनाथ सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में डीडीएस ग्रुप छात्रों को हर क्षण ऊर्जा व ज्ञान देकर सही दिशा की ओर अग्रसर कर रही है। समय-समय पर गोष्ठियां, प्रतियोगियाएं आदि कराकर विद्यार्थियों को हर तरह से तैयार कराने का प्रयास करता है। यहां सिर्फ किताबी शिक्षा ही नहीं बल्कि अनुशासन भी सिखाया जाता है। इसके पूर्व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें गायन, नृत्य, भाषण, समूह नृत्य में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गायन प्रतियोगिता में नीलम, शेर खान, हुसैन, ध्रुव सिंह, शिवानी ने बाजी मारी तो भाषण में अजीत यादव, नृत्य में आयशी, अतुल, ग्रुप नृत्य में जेआईडी ग्रुप, अतुल, बंटी, अन्नू, अंजली साहू ने बाजी मारी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डायरेक्टर डीपी सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गुरुपाल सिंह एवं स्वागत संचालिका आरती सिंह व सारथी सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रोविजन अधिकारी चंदन चौहान, एडीओ शाहगंज आसिफ खान, महामूर्ति ग्रुप शैलेंद्र निषाद, रश्मि महिला शिक्षण प्रशिक्षण अध्यक्ष आरती वर्मा, दयाशंकर त्रिपाठी कराटे सेंसाई ब्लैक बेल्ट, अजीत यादव, नीरज उपाध्याय, शहनाज, राशियन, शिखरकांत, वंदना, मीनू, संदीप, कुमकुम, श्वेता, महरुबा, दिलरुबा, विजेंद्र, शिवानी, शिवम, प्रियंका, मासूम, अभिषेक सहित संस्थान के विद्यार्थी, उनके अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 5795817586205234817

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item