एआरटीओ कार्यालय में लगी भीषण आग , कर्मचारी बुझाने में जुटे

विलम्ब से पहुंचा फायर ब्रिगेड, सैकड़ों फाइलें खाक
जौनपुर । नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक आग लग गयी। इस हादसे में डेढ़ सौ से अधिक फाइलें जलकर राख हो गयीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में स्थित एआरटीओ कार्यालय में आज अचानक लग गयी जिसके चलते वहां अफरा-तफरी मच गयी। आग लगने की जानकारी होने पर विभाग द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को बताया गया लेकिन विलम्ब से फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचा जिसके चलते डेढ़ सौ से अधिक फाइलें रखकर राख हो गयीं।
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया जिसके बाद विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस बाबत बताया गया कि अगलगी की इस घटना में काफी नुकसान हुआ है लेकिन आग लगने का कारण नहीं ज्ञात हो सका।
इस संदर्भ में उक्त विभाग के प्रधान लिपिक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच होगी जिसके बाद पता चलेगा कि आग कैसे लगी? जानकारी होने पर विभागीय अधिकारी, पुलिस अधिकारी आदि भी पहुंच गये थे


Related

news 8261462385503012391

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item