छात्रो को सही मार्ग दिखाने वाला ही गुरू होता है: आशीष तिवारी
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_79.html
जौनपुर। नगर मोहम्मद हसन इण्टर कालेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कालेज के छात्र-छात्राओ द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शको का मनमोह लिया। इस कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रो को पुरस्कृत किया गया। उसके बाद सभी शिक्षको को माल्यापर्ण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी डी एम नाबार्ड आशीष तिवारी ने कहा कि गुरू वे है जो छात्र की क्षमता समझकर उसे सही दिशा दिखा सके। एक क्लास में कई छात्र पढ़ते है उसमें छात्र अपनी एकाग्रता के बदौलत प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करता है। विशिष्ट अतिथि एमएलसी सीबी मिश्रा यूबीआई के रिजनल मैनेजर संतोष शक्ति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्ष कालेज के संरक्षक एंव मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य अब्दुल कादिर खान ने कहा कि शिक्षको को सर्व पल्ली राधा कृष्णनन की भांति कार्य करना चाहिए और छात्रो को सही दिशा दिखाना चाहिए । जिससे छात्र आगे चलकर सही राह पर चल सके। अंत में प्राचार्य नासिर खां ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस मनाने की परम्पर की शुरूआत 1962 में हुआ था। वह भी राधा कृष्णनन की अनुमति से। कार्यक्रम के अंत में छात्राओ को 1090 के बारे में विस्तार से बताया गया। नासिर खान ने बताया कि छात्राओ को अत्मनिर्भर बनाने के लिए जल्द ही कालेज में कूम्फू और कराटे के शिक्षको की नियुक्ति की जायेगी। संचालन कालेज के प्रवक्ता शहाबुद्दीन ने किया।
