मारपीट में घायल युवक की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_212.html
जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र मटियरा ड्रेन में पानी खोलने के विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। बताते हैं कि मटियरा ड्रेन में पानी खोलेने एकडला निवासी 59 वर्षीय मंगरू , 26 वर्षीस सुरेंद्र, 28 वर्षीय धंज गये थे। पहले से मछलीमार रहे मटियरा निवासी मुकेश, जोगिंदर, शैलेंद्र पानी रोककर मछली मार रहे थे। उन लोगो ने पानी खोलने के लिए मना किया। न मानने पर लाठी डंडो से पिटाई करना शुरू कर दिए। जिससे मंगरू गम्भीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने 323, 504, 506, 308 धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
