सस्ते दाम पर मिले खाद बीज: भाकियू
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_160.html
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन की जिला शाखा ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलामुख्यालय पर शुक्रवार को पंचायत किया और मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि किसानों को सस्ते दामों पर गेहूं , चना, मटर एवं सरसों का बीज उपलब्ध कराया जाय। न्याय पंचायत स्तर पर धान क्रय केन्द्र खोला जाय। मानक दर पर किसानों को डीएपी व यूरिया खाद उपलब्ध करायी जाय। उन्होने मांग किया कि दो एकड़ तक के किसानों का सभी कर्ज माफ किया जाय एवं दोहरी शिक्षा नीति समाप्त की जाय। गरीब परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाय। किसाना नेताओं ने मांग किया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं धांधली की जांच करायी जाय। कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर अल्ट्रासाउण्ड की व्यवस्था की जाय। पात्र व्यक्तियों को ही वृद्धा, विधवा और विकलांग पेशन दी जाय। इस अवसर पर रजबली, चन्द्रबली, अमरनाथ, किशनपाल, रमेश, जगदीश, सीता राम, पारस नाथ, शोभनाथ, चितबहाल, लीलावती, प्रेमा, धनराजी, कंजन, राजकुमारी, प्रमिला आदि मौजूद रही।

