चौराहे पर जमने लगी है महफिल
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_229.html
जौनपुर । जिला प्रशासन मात्र एक बार अभियान चलाकर घरों अतिक्रमण हटवा कर शांत बैठ जा रहा है परिणामस्वरूप फिर से अतिक्रमण करने में लोग जुट जाते है। लाइन बाजार थाना अन्तर्गत विशेषरपुर चौराहे पर रोजाना सड़क पर ही महफिल जम रही है औऱ वह ही लोग महफिल जमा रहे है जो बुद्धिजीवी लोगों में खुद को सबसे आगे दिखाने की कोशिश करते है। राहगीरों को सुचारु रूप से आवागमन मिल सके इसके लिये प्रशासन ने विशेषरपुर चौराहे पर अतिक्रमण हटवा कर सड़कों को काफी हद तक चौड़ा करवा दिया लेकिन हुआ ठीक इसका उल्टा औऱ सड़क पर ही छूट भैय्ये नेताओं, उनके चमचों अन्य लोग महफिल ज़माना शुरू कर दिये ,इससे रास्ता तो बाधित हों ही रहा है अतिक्रमण से आस पास के दुकानदारों के यहाँ आने वाले ग्राहक भी बीच सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करने को मजबूर हों जा रहे है पुलिस प्रशासन यह सब देखने के बावजूद चुप बैठा है । प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो पुलिस के लोग भी अक्सर अतिक्रमणकारियों के साथ महफिल की शान बढ़ाते दिख जाते है । प्रतिदिन सड़क पर ही लगने वाली चौपाल से सड़क आवागमन बाधित हों जाता है सड़क पर ही कई दर्जन मोटरसाईकिल खड़ी हों जाती है ,औऱ जाम की समस्या उत्पन्न हों जाती है जिसे आम आदमी भुगतने को विशश दिखाई दें रहा है यहीं नहीँ इन सब समस्याओं से बेखबर अतिक्रमणकारी वही चाय नाश्ता आदि करते हुए सड़क पर ही पिकनिक स्पाट बना दिये है

