अमर सिंह के कदम जिस घर में पड़े उसका हुआ सत्यानाश : सिराज मेहदी
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_61.html
जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिराज मेहदी ने साफ कहा कि विधान सभा चुनाव में किसी से कोई गठबंधन नही होगा। उन्होंने कहा कि अमर सिंह का इतिहास गवाह है जिस घर में उनके कदम पड़े उस परिवार में विस्फोट हुआ है। पहले अमिताभ बच्चन को उनके भाई से झगड़ा कराया उसके अम्बानी बंधु के घर में आग लगा , अब समाजवादी परिवार में ऐसी लकड़ी लगाया कि महाभारत मचा है। राहुल गाँधी का सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक के घर चले जाना और उडी में शहीद हुए 18 शहीदों में से किसी के घर न जाने के सवाल पर गोलमोल जवाब दिया उन्हेंने ने कहा कि राहुल नही गए थे लेकिन कांग्रेस की तरफ से प्रतिनिधि गए थे लेकिन सिराज साहब प्रतिनिधि का नाम नही बता पाये। आप इसी से अंदाजा लगा लिजिये की जब सिराज मेहदी को उनका नाम नही पता तो किस स्तर के नेता को प्रतिनिधि बनाकर भेजा गया था।
सिराज ने कहा कि मोदी शहीदों के नाम पर राजनीत कर रहे है। उन्होंने कहा था कि मैं एक सैनिक के सर बदले पाक के दस सैनिक का सर काटूंगा। आज वे अपना वादा भूलकर पाकिस्तान जाकर विरयानी खाया और पाक पीएम के अम्मी को सलाम कर आये।
भोपाल इनकाउंटर पर अपना काउन्टर करते हुए कहा कि इस मामले पर हमारी पार्टी ने न्यायायिक जाँच की मांग किया था वह सरकार ने मान लिया है। अब जाँच के बाद ही स्पस्ट हो सकेगा। लेकिन जो तथ्य सामने आ रहे है उसके कही न कही गोलमाल की स्थिति लग रहा है।