दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले में 145 प्रशिक्षणार्थियों को मिली नौकरी
https://www.shirazehind.com/2016/11/145.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द गोस्वामी के निर्देश पर कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षित युवक-युवतियों के लिए दो दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन कौशल विकास मिशन जौनपुर के तत्वाधान में निजी प्रशिक्षण प्रदाता संस्था जन कल्याण सेवा समिति द्वारा इन्द्रासनी काम्पलेक्स बलुआघाट में आयोजित किया गया। दो दिवसीय रोजगार मेले के दूसरे दिन कौशल विकास मिशन में प्रशिक्षित 92 लाभार्थियों का चयन निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों में चयन हुआ। पेटीएम कम्पनी के एचआर मैनेजर दीपक शाही ने बताया कि 55 एवं आई एस डी एन (हरियाणा) मो0 आकिब ने बताया कि 37 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया। जिसमें पहले दिन 53 एवं दुसरे दिन 92 कुल 145 का चयन अन्तिम रूप से हुआ। इससे पूर्व रोजगार मेले में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण द्वारा आपको जो ज्ञान, योग्यता एवं हुनर सीखा है वह आपके कॅरियर एवं जीवन के लिए बहुत उपयोगी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि आगे भी रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर कौशल विकास मिशन के सर्वेश मिश्र, सतीश ध्रुव, सुशांत आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के निदेशक अरविन्द सिंह ने किया।

