मौलाना जावेद आब्दी के साथ हुए दुर्व्यवहार से मुस्लिम समाज आक्रोशित
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_64.html
जौनपुर। अजादारी कौंसिल के जिला कार्यालय मल्हनी पड़ाव पर एक विशेष बैठक आहूत हुई। बैठक की अध्यक्षता जौनपुर अजादारी कौंसिल के अध्यक्ष हाजी सैयद मोहम्मद हसन ने की। जिसमें समाजवादी पार्टी के लखनऊ में आयोजित रजत जयंती समारोह में मौलाना जावेद आब्दी के साथ जिस प्रकार मंच पर अशोभनीय व्यवहार किया गया। उससे सम्पूर्ण मुस्लिम समाज आक्रोशित है। यह केवल जावेद आब्दी का अपमान नहीं है बल्कि पूरे मुस्लिम समाज का अपमान है। प्रदेश अध्यक्ष का इस प्रकार का व्यवहार किसी से भी नहीं करना चाहिए। इस कृत का सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर से निंदा किया। मौलाना ताबिस ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब समाजवादी पार्टी के इतने बड़े लोग इस तरह का व्यवहार करेंगे तो अन्य पार्टीजनों से मुसलमान समुदाय को क्या उम्मीद करेंगे। उक्त कार्यक्रम में यह घटना उस समय हुई जब देश के वरिष्ठ समाजवादी नेता मंच पर उपस्थित थे। सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा एक मौलाना के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और इसके पूर्व भी सपा नेता व एमएलसी आशु मलिक के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इसकी भी मैं घोर निंदा करता हूं। बैठक का संचालन करते हुए अखिलेश मित्र क्लब के पूर्वांचल संयोजक मोहम्मद मुस्लिम खान (हीरा) ने कहा कि मौलाना जावेद आब्दी व एमएलसी आशु मलिक के साथ हुए दुर्व्यवहार को मुस्लिम समाज कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुस्लिम समाज की नाराजगी सपा को महंगी पड़ेगी। सपा के आपसी लड़ाई में मुस्लिम समाज को मोहरा बनाया जा रहा है और इसका परिणाम समाजवादी पार्टी को ही भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर मौलाना तुफैल अब्बास, एम.एम. हीरा, सैयद परवेज हसन, जौनपुर अजादारी कौंसिल के उपाध्यक्ष इसरार हुसैन एडवोकेट, नजमुल हसन, हाजी ताहिर हुसैन खान, तालिब रजा शकील एडवोकेट, सै. मो. जमा, असलम नकवी, तहसीन अब्बास सोनी, मेंहदुल हसन आब्दी, जफर अब्बास उर्फ जफ्फू, शाहिद अब्बास उर्फ गुड्डू ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

