चेयरमैन पति के निधन से शोक में डूबा कस्बा



खेतासराय (जौनपुर)।स्थानीय नगर पंचायत की चेयरमैन निर्मला गुप्ता के पति एवं समाजसेवी जंगबहादुर गुप्ता की रविवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।उनके निधन की खबर मिलते ही कस्बा में शोक की लहर दौड़ गयी।शोक संवेदना प्रकट करने वालों का चेयरमैन के घर तांता लगा।सायं जंगबहादुर गुप्त का पार्थिव शरीर रामघाट जौनपुर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।शोक में कस्बा की दुकानें बन्द रही।मुखाग्नि बड़े पुत्र रूपेश गुप्त ने दी। रोज की भांति जंगबहादुर गुप्त शनिवार की रात भोजन करने के बाद बिस्तर पर सो गये।सुबह उनके न उठने पर परिवार वाले जगाने पहुंचे तो वह बिस्तर पर मृत पाये गये।परिजन संतुष्टि के लिये एक निजी अस्पताल ले गये।जहां डाक्टरों ने जंगबहादुर गुप्त को मृत घोषित कर दिया।सामाजिक संघर्ष में अपना पूरा जीवन व्यतीत कर देने वाले जंगबहादुर गुप्त के निधन की खबर लगते ही शोक जताने वालों का उनके घर तांता लग गया।एक बार तो उनके निधन की बात किसी को गले से नीचे नहीं उतर रहा था। नवम्बर 1999 में खेतासराय को नगर का दर्जा मिलने के बाद लगातार चेयरमैन पद की दावेदारी में चुनाव लड़ते रहे।तीसरी बार 2012 के चुनाव में कड़े संघर्ष के बीच उनकी पत्नी निर्मला गुप्ता मात्र 9 वोटों से जीतकर चेयरमैन बनी।चेयरमैन के कामकाज की पूरी जिम्मेदारी वह स्वयं निभा रहे थे।लेकिन आज उनके निधन से सभासदों से लेकर हर कस्बावासी शोकाकुल हो उठा। जानकारी होने पर जौनपुर नगर पालिका के चेयरमैन दिनेश टंडन, शाहगंज सोंधी के ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार यादव गल्लू , पूर्व प्रमुख इन्द्रदेव यादव, अधिशासी अधिकारी धर्मराज आदि लोगों ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किया।और शोकसंतप्त परिवार को धैर्य रखने साहस बढ़ाया।

Related

news 2589220765220435685

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item