हर घर पहुंचे अखिलेश यादव !

जौनपुर। विधानसभा चुनाव करीब है ऐसे में सभी राजनितिक पार्टियां बाज़ी मारने के लिए हर हथकण्डा अपना रही है। अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बनने के लिए सरकारी तन्त्र का भरपूर मदद ले रहे है। इसकी बानगी देखने को आज जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित प्रेक्षा गृह में महिलाओ को राशन कार्ड वितरित समारोह में । इस राशन कार्ड के सहारे हर घर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचने का प्रयास किया है। सभी कार्डो के मुख्य पृष्ठ  मुख्यमंत्री की फोटो छपी है। 


 कलेक्ट्रेट परिसर में पात्र महिलाओ को राशन कार्ड वितरित किया गया। इसी कार्ड से गरीबो को सस्ते गल्ले की दुकानों पर सस्ते दर पर राशन मिलेगा। इस कार्ड के सहारे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर घर में पहुंचने का प्रयास किया। राशन कार्ड के मुख्य पृष्ठ पर मुख्यमंत्री की फोटो छापी गई है। जिससे अंदाज लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री पुनः सत्ता में आने के लिए किस तरह से सरकारी तन्त्र का प्रयोग किया है। फ़िलहाल राजा का हुक्म था इस लिए नौकरशाहों ने उनकी मंशा पूरी कर दिया है। अब जनता इससे कितना प्रेरित होती है यह तो चुनाव के बाद ही पता चल पायेगा। इस समय गरीब इस बात से खुश है कि उन्हें आज पेट भरने वाला राशन कार्ड मिल गया। 

Related

news 8893328835240002097

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item