दो शराब का तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर । जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि अवैध मदिरा के बिक्री के रोक-थाम हेतु चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के दौरान जनपद के आबकारी निरीक्षक अरूण कुमार यादव, गुलाब सिंह, प्रदीप मिश्र क्षेत्र 1,2,3 मय स्टाफ के प्रभावी प्रवर्तन के दौरान जनपद का सबसे बड़ा रैपर व शराब तस्कर को पकड़ा गया। जिसके पास से 2500 अवैध होलोग्राम, 2950 फर्जी रैपर 5-5 लीटर की दो प्लास्टिक जरीकेन में मिलावटी शराब व दो मोटर साइकिल 1-यूपी 62 ए यू 5777 हीरो प्लेजर स्कूटी रंग लाल व सफेद तथा 2-यूपी 62 ए0यू0 0765 सुपर स्पेलेन्डर रंग काला अभियुक्त हरिवश यादव पुत्र सुखई यादव नि0 जन्गीपुर थाना गौराबादशाहपुर , कुवॅर शिवाम्बे यादव पुत्र राम सुख यादव नि0 जन्गीपुर थाना बक्शा को गिरतार कर जेल भेजा गया एवं एक अभियुक्त मुकेश यादव उर्फ मल्लू पुत्र कामता यादव पहलवान नि0 मिसीरपुर थाना जफराबाद जो मौके से फरार हो गया के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सभी अभियुक्तों के विरूद्ध संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम व आईपीसी की धाराओं के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवष्यक कार्यवाही किया गया है।

Related

news 4785971690525764072

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item