ग्राम समाज की ज़मीन पर कब्ज़ा
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_913.html
जौनपुर । शाहगंज तहसील के सबरहद गाँव में भूमाफियों द्वारा ग्राम समाज व पट्टे की ज़मीन पर कब्ज़ा किया जा रहा है । पट्टे बिक जा रहे । नये पट्टे किये जा रहे है । एक ही परिवार को दो बार पट्टा पहले पिता को फिर पुत्र को । कोई डाक्टर है तो कोई क्षेत्र पंचायत सदस्य सब पैसे वाले 900 न0 पर कालिबस्ती में पट्टे धाराको को कब्ज़ा न देकर रूपये वालों को कब्जा करवा दिया गया । मजड़ीहा मोड़ भरौली मोड़ व तमाम ग्राम समाज, पर कब्ज़ा करवा के 123(1) करके आबादी दर्ज की गई है भूमाफिया और तहसील प्रसासन की मिलीभगत से तमाम तरीके बताये जाते है 846 क पर नाम होता है लबे रोड 846 ख कब्ज़ा करके प्लाटिंग हो जाती है । लेखपाल की मिलीभगत से खुलेआम ज़मीन पर कब्ज़ा करवाया जाता है । इसमें पुलिस का भी सह प्राप्त है । करोङो की ज़मीन पर कब्ज़ा है पर सुनवाई प्रशासन नहीं करता । अभी गुफरान अहमद बनाम उ0प्र केस न048494 पर हाई कोर्ट ने ग्राम सबरहद में कुछ न0 पर चकोरोड़ पर खाली करने का आदेश दिया है तीन महीने की समय सीमा दी है पर तहसील शाहगंज कब्जा हटवाने को तैयार नहीं है।

