गायब किशोर की हत्या कर फेकी लाश

 जौनपुर । जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के अहरौली गांव में पड़ोसी के घर भोज में गया किशोर गायब हो गया और उसकी हत्या कर फेकी गयी लाश बरामद हुई। बताते हैं कि अहरौली ग्राम के विनोद मौर्या के बालक का 13 वर्षीय आश्रित मौर्य सोमवार की रात पड़ोस के निमंत्रण मे परिजनों के साथ गया हुआ था। परिवार के और लोग तो भोज करके घर लौट आये पर आश्रित नही आया तो परिजन परेशान हो गये। गाँव में ही लोगो ने बच्चे की तलाश किया पर उसका कही सूराग नहीं लगा। मंगलवार को सुबह किशोर का शव क्षत विक्षत अवस्था मे मिलने से गाँव मे सनसनी फैल गई। वहीं परिजनो ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस का कहना है की अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related

news 6978719305535839429

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item