हत्या लूट पुलिस के लिए चुनौती
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_359.html
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलन्द है। दो दिन पूर्व परमानतपुर निवासी नेबू लाल लाल की रात में सोते समय गोली मार कर हत्या की गयी। पुलिस अभी इस घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी कि उर्दू बाजार से एक ज्वैलर्स की दुकान से सरेशाम 25 लाख के सोने चांदी के जेवर लूट कर पुलिस की सक्रियता की पोल अपराधियों ने खोल दिया। ज्ञात हो कि शहर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार में स्थित शुभम् कुमार ज्वैलर्स पर सोमवार को सांय बदमाशों ने असलहे के बल पर 25 हजार का जेवर लूट लिया और फरार हो गये। घटना से सर्राफा व्यापारियों में दहशत फैल गयी। उक्त सर्राफा की दुकान पर दिनेश वर्मा अपने कर्मचारी अशोक पाल के साथ बैठे थे इसी दौरान सोने की चैन देखने दो युवक आये तभी हैमलेट लगाये दो और बदमाश घुस गये और पिस्टल दिनेश का सटा दिया। चाभी न देने पर बट से दिनेश के सिर पर वार किया और जेवर इकत्रित कर चारो बाइक से फरार हो गये। बदमाश 25 लाख के सोने चांदी के जेवर तथा 20 हजार नकद ले गये। सूचना मिलने पर पुलिस खोजी कुत्ते के साथ पहुंची और छानबीन की औपचारिकता पूरी की।
