सर्वसमाज सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

मछलीशहर।  स्थानीय कस्बे के फौजदार इंटर कालेज में सर्वसमाज सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।जिसमें 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे ।सभी जोड़ों को जहां बसपा प्रत्याशी सुशीला सरोज ने गोदरेज की आलमारी उपहार देकर आशीर्वाद दिया वहीँ नगर वासियों ने भी कीमती उपहार देने में पीछे नहीं रहे । दहेज रहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मकदूम शाह जौनपुर की कीर्ति मोदनवाल व केराकत के सोनू मोदनवाल , लालगंज आजमगढ़ की पूजा व फूलखां मछलीशहर के सन्तोष मोदनवाल , सुजानगंज की वैष्णवी व बालवरगंज के सन्दीप कुमार मोदनवाल , बरबन आजमगढ़ की बबली व दिघेड़ा मऊ के नवीन कुमार सिंह , कबिरुद्दीन जौनपुर की सुमन व गोड़हरा आजमगढ़ के मुनीस , मुजार बडेरी की गुड़िया व बटनहित मछलीशहर के शिवा , भदोही की श्वेता व मुंगराबादशाहपुर के राधेश्याम मोदनवाल परिणय सूत्र में बंधे ।बारात गाजे बाजे के साथ चुंगी चौराहे से निकलकर नगर भरमन करते कालेज में पहुचीं ।सर्वप्रथम वर बधू का जयमाल हुआ इसके बाद मन्त्रोच्चार के साथ गायत्री पीठ से आये पण्डितों द्वारा विवाह व हवन कराया गया ।तदुपरांत आशीर्वाद समारोह में आयोजक चौ0 शंकरलाल मोदनवाल , अध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल , महामन्त्री सन्तोष कुमार जायसवाल , कोषाध्यक्ष सन्तोष कुमार भोज्यवाल ने कीमती उपहार व आशीर्वाद दिया ।इस आयोजन में राज कुमार पटवा , जगदीश गुप्ता , हरिओम उमर वैश्य , ओमप्रकाश मोदनवाल , सुरेन्द्र जायसवाल सहित वर वधू पक्ष व नगर के भारी लोगों की भीड़ थी ।

Related

news 898247049054531413

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item