उचक्के ने बैंक में ही झांसा देकर 16 हजार 500 रूपये उड़ाया

मछलीशहर।  नगर के यूनियन बैंक शाखा में उचक्के ने खाताधारक को झांसा देकर 16 हजार 500 रूपये लेकर चम्पत हो गया ।भुक्तभोगी ने कोतवाली में तहरीर दी है । बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर निवासी अलख नरायण सिंह का यूनियन बैंक में खाता  है ।खाताधारक बैंक से 49 हजार रूपये निकाला । कैश काउंटर से बगल हटकर पैसा गिनने लगा ।इतने में बगल खड़ा एक युवक कहा कि गड्डी में दो 500 की नोट फर्जी दिख रही है बदल दीजिये ।खाताधारक अपनी गड्डी से दोनों नोट निकालने लगा तो बगल खड़ा युवक मदद करने के लिए गड्डी अपने हाथ में लेकर दोनों नोट निकाल तो दिया । इसी बीच हाथ की सफाई दिखाता 16 हजार 500 रूपये भी निकाल लिया ।यह भी बताया कि इसमें नोट भी कम है । खाताधारक व कैशियर से इस बावत बातचीत हो ही रही थी कि युवक बैंक से फरार हो गया । बैंक मैनेजर ने सी सी टीवी कैमरा में देखा तो बात साफ़ हो गयी । खाताधारक को ठगे जाने का एहसास हुआ ।

Related

news 4115895240727317824

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item